फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers forced to risk their lives crossing the tracks.

Bareilly News: जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने के लिए मजबूर यात्री

Mon, 14 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers forced to risk their lives crossing the tracks.
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोजाना हजारों यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने के लिए मजबूर हैं। पार करने के दौरान कई यात्रियों और गोवंशों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग करते हुए सासंद को छह माह से प्रार्थना पत्र भेजा जा रहा है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रविवार को नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए यात्री रेलवे ट्रैक पार करते दिखे। मीरगंज के संतोष शर्मा, रामेंद्र सिंह चौहान, सुबोध शर्मा, अरविंद गिरी, हरिओम गुप्ता, नदीम खान आदि ने बताया कि दूसरी ओर जाने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं है। सिल्लापुर, मंडनपुर, खमरिया, नौसना आदि गांवों के लोग भी यहां से आवागमन के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। चाहे महिलाएं-विद्यार्थी हों, या बुजुर्ग सभी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं।
विज्ञापन

इस स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस का अप-डाउन ठहराव है। दिल्ली आदि शहरों से आने वाले रोजाना 150-200 यात्री यहां उतरते हैं तो वे भी ऐसे ही ट्रैक पार करते हैं।रात में हादसों की आशंका बढ़ जाती है, बल्कि कई हादसे हो भी चुके हैं। कई लोग ट्रेन दूर होने पर नजदीक आने के समय का आकलन सही से नहीं कर पाते और ट्रैक पर होते हैं तो दहल जाते हैं। ये परेशानियां फुट ओवरब्रिज होने पर खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को दे चुके हैं प्रार्थना पत्र
क्षेत्र में समाज सेवा करने वाले विशाल गंगवार और सुरेश गंगवार समेत अन्य लोगों ने बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। उनके विशाल और सुरेश गंगवार के मुताबिक, निर्माण की मांग करते हुए छह माह से लगातार हर माह सांसद को पत्र दिए गए हैं। हालांकि उनसे पूछने पर जानकारी हुई कि रेल मंत्री को पत्र दिया जा चुका है। इन सब में यात्री मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने की बांट जोह रहे हैं।

व्यक्तियों-पशुओं की हो रहीं मौतें
नगरिया सादात की लक्ष्मी शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। तीन-चार माह पहले एक युवक की भी ऐसे ही मौत हुई थी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए रोधक नहीं है। इस कारण गोवंश और लावारिस कुत्ते वहां घूमते रहते हैं। कई छुट्टा पशु भी ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में कुछ स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज प्रस्तावित है। इसके लिए मानक तय होते हैं। इसके निर्माण के लिए कुल यात्रियों का आवागमन और ट्रेनों का ठहराव मानकों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed