फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers are liking the Lalkuan-Bangalore special train, Lokmanya Tilak is also full

Bareilly News: यात्रियों को भा रही लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन, लोकमान्य तिलक भी फुल

Tue, 24 Jun 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Passengers are liking the Lalkuan-Bangalore special train, Lokmanya Tilak is also full
बरेली। दक्षिण भारत के लिए बरेली होते हुए चलने वाली लालकुआं-बंगलूरू साप्ताहिक विशेष ट्रेन 05374-73 यात्रियों को काफी पसंद आ रही है। फिलहाल इस ट्रेन को विशेष दर्जा देकर चलाया जा रहा है। यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए रेलवे इसे नियमित करने पर विचार कर रहा है। बरेली के तीन स्टेशनों से हर सप्ताह बंगलूरू के लिए औसतन 450 टिकटों की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को डाउन-अप में चलने वाली इस ट्रेन में बंगलूरू के लिए इज्जतनगर स्टेशन से 288, बरेली सिटी से 60 और जंक्शन से 98 टिकटों की बिक्री हुई। वापसी का भी आंकड़ा यही है। इसके अलावा कासगंज से 31 और आगरा से 58 यात्रियों ने बंगलूरू की यात्रा के लिए टिकट बुक कराए। सप्ताह में एक दिन चलने वाली बरेली-लोकामान्य टर्मिनल एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। इस ट्रेन में दो महीने तक कन्फर्म टिकट नहीं है। 21 जून को बरेली से लोकमान्य तिलक के लिए कुल 695 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था।
विज्ञापन

इसमें 420 स्लीपर और 275 एसी श्रेणियों के टिकट बिके। इस ट्रेन का संचालन 30 साल पहले शुरू किया गया था। लंबे समय से इसका संचालन सप्ताह में एक की जगह दो करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed