फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parvez, who used to cheat people by posing as factory owner and manager, arrested

Bareilly News: कभी फैक्टरी मालिक-कभी मैनेजर बनकर ठगने वाला परवेज गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Parvez, who used to cheat people by posing as factory owner and manager, arrested
बरेली। भोजीपुरा से करीब 10 मुकदमों में नामजद और 25 हजार रुपये का इनामी परवेज अली खान को क्राइम ब्रांच ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी गाजियाबाद का है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों की टीम ने गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के राजेंद्र नगर सेक्टर पांच निवासी परवेज को सहारनपुर के अफगान खानका, काढ़ना तितरो से गिरफ्तार किया है। उसे लेकर भोजीपुरा थाने लाया गया और शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उसके खिलाफ भोजीपुरा व अन्य थानों में जमीन धोखाधड़ी से संबंधित दस मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो साल से टीम लगी थी पर वह छुपकर रह रहा था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से फैक्टरी लगाने या होटल बनाने के नाम पर जमीन खरीदने का सौदा कर ठगी करने वाले नन्हे यादव और महिपाल यादव के गिरोह में परवेज सक्रिय सदस्य था। वह खुद किसी मामले में खुद को फैक्टरी मालिक तो किसी में मैनेजर बताकर पेश करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed