फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parshuram Jayanti holiday closed by BJP: Pandey

परशुराम जयंती की छुट्टी भाजपा ने की बंद : पांडेय

Wed, 30 Aug 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti holiday closed by BJP: Pandey
बरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र से सपा विधायक और मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उन्होंने भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश की मांग की थी, तो उन्होंने 15 मिनट में ही छुट्टी घोषित कर दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. पांडेय आईएमए हाॅल में प्रबुद्ध मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही 25 हजार संस्कृत शिक्षकों की भर्ती हुई थी। चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों के हक की लड़ाई सिर्फ मुलायम सिंह यादव ने लड़ी। कार्यक्रम में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले 50 लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कार्यक्रम आयोजक जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, एसके पांडेय, सोहनलाल शर्मा, अतुल पाराशरी, अवनीश शर्मा, दीपक शर्मा, दीप्ति पांडे, विमल शर्मा, रवि पाठक, अशफाक गाजी, राम प्रकाश यादव, असलम खान, फरहान अली, अविनाश मिश्रा, अशफाक शाह, मोहमद यासीन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन स्वामी प्रसाद मौर्य...
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज पांडेय से स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने कहा कि कौन स्वामी प्रसाद मौर्य। फिर बोले- जिनकी राजनीति समाप्त हो चुकी होती है, वही लोग धर्म का नाम लेकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। ऐसे लोगों की चर्चा नहीं करनी चाहिए। यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा करते हैं।


राधेश्याम की मूर्ति लगवाने की मांग
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनोज पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म के साथ ही ब्राह्मण समाज के प्रति भी अनर्गल बातें करते हैं। पार्टी को इतनी छूट नहीं देनी चाहिए। लालफाटक ओवरब्रिज व करगैना बदायूं रोड प्रवेश द्वार का नाम भगवान परशुराम के नाम पर करने की मांग रखी। साथ ही राधेश्याम रामायण के रचयिता की राधेश्याम की मूर्ति सार्वजनिक स्थल पर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed