फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   parents of children upset due to strike of school van drivers in Bareilly

Bareilly: सुबह जल्दी उठकर बच्चों को लेकर दौड़े अभिभावक, स्कूल वाहन संचालकों की हड़ताल ने किया परेशान

Fri, 01 Dec 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को स्कूल वाहन संचालकों की हड़ताल से बच्चों के अभिभावक परेशान हुए। उन्हें सुबह जल्दी उठकर बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ा, फिर वापस लेकर आना पड़ा। 
 

विज्ञापन
parents of children upset due to strike of school van drivers in Bareilly
स्कूल से बच्चों को लेकर जाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ऐसे बच्चे जो स्कूली वाहन से स्कूल आते-जाते हैं, उनके परिवारों में शुक्रवार का दिन आम दिनों के जैसा नहीं रहा। सुबह जल्दी उठकर बच्चों को तैयार करके स्कूल तक छोड़कर आना और छुट्टी के समय वापस लेकर आना अभिभावकों के लिए आसान नहीं रहा। स्टेट बैंक कॉलोनी की अंशु गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में बहुत सारे परिवारों ने बच्चों की छुट्टी करा दी। शुक्रवार को स्कूली वाहनों की हड़ताल के बाद शहरभर में यही स्थिति रही।

विज्ञापन


स्कूली वाहनों का अनुबंध कराए जाने के कमिश्नर सौम्या अग्रवाल फैसले के बाद यह विरोध शुरू हुआ। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हाल ही में प्रशासन के अधिकारियों और निजी स्कूल संचालकों ने वाहनों का अनुबंध करने के फैसले पर सहमति जताई है। प्रशासन तीन सौ वाहनों का अनुबंध कराए जाने का समर्थन कर रहा है। जबकि वाहन चालक इसके विरोध में हैं।
विज्ञापन


इसी विरोध में शुक्रवार को स्कूल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने हड़ताल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत पनवार ने कहा, कि वाहनों का अनुबंध कराने के लिए प्रशासन हम पर दवाब बना रहा है, हम इसके पक्ष में नहीं हैं। हालांकि देर शाम मेयर के आश्वासन के बाद हड़ताल बंद कर दी गई। मेयर उमेश गौतम ने एसोसिएशन के सदस्यों को फिलहाल टैक्सी परमिट पर ही वाहन चलाने की अनुमति दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने इस पर खुशी जताते हुए कल से काम पर लौटने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध कराने पर दोगुना हो जाएगा किराया
उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि बताया कि अगर गाड़ियां अनुबंधित की गईं तो किराए की दरें दोगुनी होंगी। जिस वाहन के लिए अभिभावक अभी 16 सौ रुपये देते हैं उसके लिए 32 सौ देने होंगे। अनुबंधित होने के बाद वाहन पर पीले रंग की पट्टी बना दी जाएगी। अनुबंध के नियमों के तहत स्कूल के प्रयोग के अलावा हम वाहन का प्रयोग ही नहीं कर सकते तो हमारी आय पर प्रभाव पड़ेगा। इसकी मार हम अकेले नहीं झेलेंगे।

यह हैं मांगे
- मानक पूरे तो क्यों कराएं अनुबंध
- कॉमर्शियल वाहन पर अतिरिक्त चालान का विरोध

विरोध की वजह
- अनुबंध के बाद निजी प्रयोग में नहीं ले सकते वाहन
- स्कूल समय के बाद वाहन का प्रयोग नहीं कर सकते
- चालक की अतिरिक्त आय प्रभावित
- शहर के बाहर नहीं जा सकेगा वाहन
- दो गुनी करनी होगी किराए की दर

अभिभावकों को हुई परेशानी
खुशबु इन्कलेब के मोहम्मद फैज रजा ने बताया कि उनका बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। इस समय उसके यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। हमेशा आठ बजे सोकर उठता है समय वैन लेने आ जाती है। फोन पर सूचना मिली थी के सुबह वैन नहीं आएगी इसलिए अलार्म लगाकर सोए। सुबह जल्दी उठना पड़ा।

ग्रीन पार्क के अजय गुप्ता ने कहा कि मेरा बच्चा कक्षा छह में पढ़ता है। सुबह तो सब ठीक था, वैन वाला ले गया था। लेकिन बाद में 11 बजे फोन करके कह दिया के बच्चे को घर छोड़ने नहीं आएगा, वह हड़ताल पर है। खुद लेकर आना होगा। इसलिए काम से ब्रेक लेकर लेने आया हूं।

जागृति नगर की प्रतिभा सिंह ने कहा कि कल रात को वैन वाले ने व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए सूचना दी की वह स्कूल के लिए बच्चे को लेने नहीं आएगा। हमने सोच कि जल्दी उठकर जैसे तैसे कुछ किया जाएगा। सुबह खुद बच्चे को छोड़ने आई। लेकर भी खुद ही जा रही हूं। समस्या यह है कि पता नहीं यह कब तक चलेगा।

सुभाषनगर की रूबी तिवारी ने कहा कि वैन वाले ने मैसेज के जरिए जानकारी दी। सुबह मेरे पति छोड़ने आए थे, लेने आने की बारी मेरी थी। जब तक कोई साधन नहीं बन रहा तब तक इसी तरह एक-एक करके ड्यूटी लगाकर छोड़ने आना पड़ेगा। हालांकि इससे सुबह का काम काफी प्रभावित हुआ। जल्दी उठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed