फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pare caught speed: 41. The temperature of Sunday recorded at 6 degrees Celsius

पारे ने पकड़ी स्पीड: 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संडे का तापमान 

Mon, 08 May 2017 01:16 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 08 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pare caught speed: 41. The temperature of Sunday recorded at 6 degrees Celsius
पारे ने पकड़ी स्पीड: 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संडे का तापमान  - फोटो : पारे ने पकड़ी स्पीड: 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संडे का तापमान 
रविवार को ‘रवि’ का दिन था तो उसने अपनी उपस्थित दर्ज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुबह 9 बजे के बाद ही तापमान ने स्पीड पकड़ ली। दोपहर बारह बजे तक यह 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि इसमें मौसम विभाग की खबर लोगाें को एक राहत दे सकती है। इनके मुताबिक अगले एक से दो दिन में मौसम बदलेगा और रिमझिम फुहाराें का आनंद मिलेगा। तापमान भी पांच डिग्री घट सकता है। 
विज्ञापन

मई माह में एक हफ्ते बाद तापमान 40 डिग्री से आगे निकलना शुरू हुआ है। शनिवार को यह 42 डिग्री पर पहुंच गया था, रविवार को इससे कुछ कम रहा लेकिन फिर भी 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोपहर 12 बजे के बाद चिलचिलाती गर्मी ने लोगाें को परेशान कर दिया। आलम ये था कि सीधी धूप में निकलना मुश्किल था। जमीन भी बुरी तरह तप रही थी, तारकोल तक गलता हुआ दिखा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह 24. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई और इसके बाद कुछ दिनाें में मौसम बदलने के संकेत है। बारिश के साथ तापमान में बदलाव हो सकता है। संभावना है कि अधिकतम तापमान 39 से 35 डिग्री तक रहेगा। 
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का मौसम 
तिथि         अधिकतम तापमान
07 मई     41.6 +3
06 मई     42.0 +3
05 मई     40.5 +2
04 मई     39.8 +1
03 मई     38.5 +0
02 मई     38.6 +0
01 मई     36.1 -3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed