फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paramilitary will be deployed in Jogi Nawada till Monday night

Bareilly News: जोगी नवादा में सोमवार रात तक तैनात रहेगी पैरामिलिट्री

Sun, 27 Aug 2023 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary will be deployed in Jogi Nawada till Monday night
बरेली। चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा ले जाने की अनुमति रद्द होने के बाद इलाके में कड़ी चौकसी है। एहतियात के तौर पर सोमवार रात तक संबंधित इलाके में पैरामिलिट्री तैनात रहेगी। महीने भर पहले जोगी नवादा में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान एक धर्म स्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद यहां कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर कई प्रयास किए जा चुके हैं। शुक्रवार को तीसरी बार यात्रा की अनुमति निरस्त कर दी गई। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कांवड़ यात्रा न निकलने को लेकर स्थिति पहले से स्पष्ट है। संदिग्धों के नंबर सर्विलांस पर लगे हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed