फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pappu reached home late and his age increased by one day.

Bareilly News: देर से घर पहुंचा पप्पू तो एक दिन बढ़ गई उम्र

Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Pappu reached home late and his age increased by one day.
बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी नरगिस अपने प्रेमी रियाज के साथ मिलकर 10 सितंबर की रात ही पति पप्पू की हत्या कर देती, लेकिन वह देर से घर पहुंचा। इस वजह से उसकी जिंदगी एक दिन बढ़ गई। 11 सितंबर को नरगिस और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर पप्पू को मार डाला और शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के भाई बंदन की तहरीर पर हत्या, साक्ष्य मिटाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव बरामद कर लिया। दरअसल, पप्पू ने 10 सितंबर को दिन में ही रियाज और नरगिस को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उस समय रियाज वहां से भाग गया, लेकिन पप्पू ने नरगिस की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

पूछताछ में नरगिस ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम उसने रियाज के साथ मिलकर पप्पू की हत्या करने की ठान ली थी, लेकिन वह काफी देर से घर आया। इसके बाद वह रियाज का इंतजार करती रही। रियाज नहीं आया तो पप्पू बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान रियाज ने पहले पुलिस को बताया कि उसने पप्पू का शव बहगुल नदी में फेंका है। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिला तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद रियाज की निशानदेही पर मिर्जापुर भट्ठे के पास से शव बरामद हो गया। जिस रस्सी से पप्पू का गला घोंटा गया था, वह रस्सी भी बरामद हो गई है।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed