फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pankhia gang attack in eastern, mother-daughter injured in firing

पूर्वी में पंखिया गैंग का हमला, फायरिंग में मां-बेटी घायल

Wed, 23 Sep 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:31 AM IST
सार

शिवपुरी गांव में वारदात, ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा
 

विज्ञापन
Pankhia gang attack in eastern, mother-daughter injured in firing
गोली से जख्मी मासूम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

पकड़ा गया बदमाश बदायूं का, शाहजहांपुर के दो बदमाश फरार
विज्ञापन

महिला के सिर में रॉड भी मारी, वारदात के बाद गांव में दहशत

फतेहगंज पूर्वी/बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के एक घर में सोमवार रात लूटपाट के दौरान पंखिया गिरोह के बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला और उसका मासूम बच्चा घायल हो गया। गांव वालों के बदमाशों को घेरने के बाद पुलिस ने एक बदमाश को तो पैर में गोली मारकर दबोच लिया लेकिन दो बदमाश माल लेकर फरार हो गए। रात में ही एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
शिवपुरी में सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने गांव से करीब दो सौ मीटर दूर मकान बना रखा है जहां वह चारों बेटों के परिवारों के साथ रहते हैं। मकान के जिस हिस्से में उनके बेटे सूर्य प्रताप का परिवार रहता है, सोमवार रात करीब 12 बजे उसमें तीन बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों के आने की भनक लगते ही सूर्य प्रताप की पत्नी ज्योति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया मगर बदमाशों ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ दिया। एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी जो ज्योति की हाथों की उंगलियाें और अर्पित के सिर से रगड़ खाती हुई निकल गई। बदमाशों ने इसके बाद पर ज्योति के शरीर पर मौजूद गहने उतरवा लिए। एक संदूक को भी तोड़कर सारा सामान निकाल लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने रॉड से भी ज्योति और सूर्य प्रताप की पिटाई की। मौका पाते ही सूर्य प्रताप ने फोन करके परिवार के दूसरे लोगों को सूचना दी तो उन्होंने गांव वालों को इकट्ठा कर पूरे घर की घेराबंदी कर ली। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। दो बदमाश भाग निकले लेकिन पुलिस ने एक को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed