फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic in many villages After the tiger attack in Pilibhit

पीलीभीत में बाघ की दहशत से खेतों में सन्नाटा, गन्ने की छिलाई हुई बंद

Sat, 24 Nov 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 24 Nov 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
Panic in many villages After the tiger attack in Pilibhit
गन्ने की छिलाई हुई बंद - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के जंगल से बाहर निकल आतंक का पर्याय बन रहे बाघ की दहशत लगातार जारी हैं। बृहस्पतिवार को खेत में साथी मजदूर के साथ गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर हरिओम पर बाघ द्वारा किए गए हमले की घटना के बाद से कई गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


महुआ समेत आस पास गांव की सीमा क्षेत्र के किसानों में बाघ की दहशत साफ दिख रही हैं। किसान व मजदूर बाघ के भय से अपने खेतों में खड़े गन्ने की छिलाई कराने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिसके चलते घटना के दूसरे दिन क्षेत्र के खेतों में गन्ने की छिलाई बंद रही। टाइगर रिजर्व की माला रेंज से दूर गजरौला क्षेत्र के आधा दर्जन गांव की सीमा क्षेत्र में बाघ आतंक पर्याय बना हुआ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना का पेराई सत्र शुरु होने के बाद से ही किसानों ने गन्ने की फसल को कटवाना शुरू कर दिया है। बाघ की दहशत के चलते बमुश्किल मजूदर छिलाई कार्य के लिए तैयार हो रहे हैं। 

इधर गजरौला क्षेत्र के महुआ गांव की सीमा में गुरुवार को खेत पर आधा दर्जन मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहे गांव निवासी हरिओम को गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। 

मौके पर मौजूद मजदूरों के शोर-शराबा करने पर बाघ उसे छोड़ गन्ने के खेत के भीतर चला गया था। जिससे हरिओम की जान बच गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से वन महकमे की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है। कैमरों की सहायता से बाघ की लोकेशन पर नजर रखी जा रही हैं।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed