फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic due to the sighting of a badger, left in the forest

Bareilly News: कबरबिज्जू दिखने से दहशत, जंगल में छोड़ा

Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panic due to the sighting of a badger, left in the forest
शाही। मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर मंगलवार सुबह कबरबिज्जू दिखा। सूचना फैलने पर भीड़ जुट गई। लोगों को देखकर कबरबिज्जू पास लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। चार घंटे तक धमाचौकड़ी मचाई। क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा फराज, वन रक्षक जितिन, शंकर और दिनेश ने एक घंटे की मशक्कत से कबरबिज्जू को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। फिर भी दहशत बनी हुई है। डिप्टी रेंजर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, जंगली जानवर दिखने पर भगाने का प्रयास न करें। वन विभाग को सूचना दें। कबरबिज्जू इन्सानों पर हमला नहीं करता है लेकिन छेड़ने पर आक्रामक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed