फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic After knowing complaint of the saling Pakistani cement at a shop in Pilibhit

पीलीभीत में पाकिस्तानी सीमेंट बेचने की शिकायत के बाद मचा हड़कंप

Thu, 14 Mar 2019 08:55 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीसलपुर/पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीसलपुर/पीलीभीत Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 14 Mar 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Panic After knowing complaint of the saling Pakistani cement at a shop in Pilibhit
cement

पीलीभीत के बीसलपुर में एक दुकान पर पाकिस्तानी सीमेंट की बिक्री करने की शिकायत कोतवाली पुलिस के पास पहुंची तो प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। पुलिस, प्रशासनिक और वाणिज्य कर (जीएसटी) टीम ने दुकान पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। बिक्री नियमानुसार हो रही है या फिर कोई गड़बड़ी है, इसे लेकर टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं। हालांकि देर शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। 

विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह नगर में पीलीभीत बस स्टैंड के पास स्थित मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी पवन अग्रवाल की दुकान से सफेद सीमेंट और पुट्टी लेने गया था। आरोप है कि पवन अग्रवाल उन पर एक खास ब्रांड का सीमेंट लेने के लिए जोर देने लगे। जब उन्होंने सीमेंट की बोरी देखी तो उस पर मेड इन पाकिस्तान और पुट्टी की बोरी पर दाऊद खेल लिखा था।
विज्ञापन


यह देख उन्हें कुछ संदेह हुआ तो दुकानदार से पाकिस्तानी सीमेंट बेचने के बारे में पूछा। दुकानदार ने नियमानुसार बिक्री करने की बात कही। इसके बाद शिवम ने कोतवाली जाकर शिकायत कर दी। मामला पाकिस्तानी सीमेंट का होने पर प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। मौके पर टीम भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2018 से बीसलपुर में बेचा जा रहा है ये सीमेंट 
व्यापारी पवन अग्रवाल की दुकान पर जून 2018 से ये पाकिस्तानी सीमेंट बेचा जा रहा है। 50 किलो वजन की सीमेंट की बोरी की कीमत 880 रुपये है। 20 किलोग्राम वजन की पुट्टी की कीमत 490 और 40 किलोग्राम वजन की पुट्टी की कीमत 880 रुपये हैं। सीमेंट सफेद रंग का है। इनकी बोरियों पर दाऊद खेल, जिला म्यान पाकिस्तान और मेड इन पाकिस्तान लिखा है।

प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच पूरी होने के बाद अगर अपराध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन मलिक सीओ

आज स्टेट टैक्स जीएसटी के उपायुक्त करेंगे जांच 
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसकी स्टेट टैक्स जीएसटी के उपायुक्त हरेंद्र मिश्रा से जांच कराई जाएगी। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, उपायुक्त हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बीसलपुर जाकर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। यह चेक किया जाएगा कि इसमें कोई गैर कानूनी पहलू है या नहीं।

कोई गड़बड़ी नहीं,  हर जांच को तैयार 
हम सीमेंट के अधिकृत विक्रेता हैं। माह जून 2018 में उज्ज्वल डिस्ट्रीब्यूटर बरेली के प्रोप्राइटर सुमित कुमार से 50 हजार कीमत का पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी ली थी, जिसके बिल हमारे पास हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। हर तरह की जांच को तैयार हूं। - पवन अग्रवाल, सीमेंट व्यापारी

हम तो ढाई साल से बेच रहे ये सीमेंट 
हम करीब ढाई साल से दुकान पर पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेच रहे हैं। इससे जुड़े समस्त कागजात भी हमारे पास हैं। बरेली और बीसलपुर के अलावा देश के अधिकांश अधिकृत सीमेंट विक्रेताओं की दुकानों पर पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेची जा रही है। पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेचना कोई अपराध नहीं है। 
- सुमित कुमार, प्रोप्राइटर उज्ज्वल डिस्ट्रीब्यूटर, बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed