फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat Utsav Bhawan will be built in every assembly constituency

Bareilly News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Mon, 23 Jun 2025 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 23 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan will be built in every assembly constituency
बरेली। ग्रामीण इलाके के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की एक-एक ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन बनेंगे। इसकी लागत 1.41 करोड़ रुपये होगी। इससे जहां संबंधित ग्राम पंचायतों की आय का स्रोत सृजित होगा, वहीं ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। वे यहां शादी-विवाह से लेकर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे। डीएम ने सभी एसडीएम से भवन निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए तीन हजार वर्गमीटर भूमि की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन संचालित हो रहे हैं, उनमें पंचायत उत्सव भवन के निर्माण को प्राथमिकता मिलेगी। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि मीरगंज तहसील से एक ग्राम पंचायत का प्रस्ताव मिल गया है। शेष तहसीलों के प्रस्ताव आने बाकी हैं। मीरगंज की एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बल्ली ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन के लिए जमीन चिह्नित की है। इसका प्रस्ताव उन्होंने डीपीआरओ को उपलब्ध भी करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed