फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat decree... if the girl gets an abortion, she will get married

पंचायत का फरमान... किशोरी का गर्भपात करा दो तो करा देंगे शादी

Mon, 28 Jun 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat decree... if the girl gets an abortion, she will get married
निकाह - फोटो : amar ujala

हमउम्र पड़ोसी ने किया था किशोरी से दुष्कर्म, तीन माह की है गर्भवती

विज्ञापन
फरीदपुर। एक किशोरी से उसका हमउम्र पड़ोसी शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुला तो परिजन ने आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी। इसमें किशोरी के परिजन को उसका गर्भपात कराने का फरमान सुनाया गया। कहा गया कि अगर वे ऐसा कर देंगे तो बालिग होने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी।
क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को उसके हमउम्र पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके परिजन गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। शनिवार को पीड़ित किशोरी को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे तो वहां भी एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की। मामला सीओ राजकुमार मिश्र के संज्ञान में आया तो देर रात उन्होंने आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

रविवार को आरोपियों ने गांव में पंचायत बुला ली, इसमें पीड़ित किशोरी के परिजन को भी बुलाया गया। पंचायत ने किशोरी के परिवार पर दबाव बनाते हुए कहा कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं लेकिन नाबालिग होने के कारण उनकी शादी नहीं कराई जा सकती है। लिहाजा अभी किशोरी का गर्भपात करा दो। जब दोनों बालिग हो जाएंगे तो उनकी शादी करा दी जाएगी। बताया जाता है कि किशोरी के परिजन इस बात पर सहमत भी हैं लेकिन उनके मन में संशय है कि अगर बाद में शादी नहीं कराई तब क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में किसी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अगर कोई पंचायत करके पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाएगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी। - राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed