फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchal Mahotsav: Procession taken out, mother's conference held

पांचाल महोत्सव: निकाली गई शोभायात्रा, हुआ मातृ सम्मेलन

Sun, 18 Jan 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Panchal Mahotsav: Procession taken out, mother's conference held
आंवला/रामनगर।
विज्ञापन

रामनगर में चल रहे तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव के दूसरे दिन समरसता यज्ञ, परिक्रमा शोभायात्रा, मातृशक्ति सम्मेलन के कार्यक्रम हुए। इस दौरान वक्ताओं ने इस क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों और विरासत के बारे में विस्तार से बताया।
श्री अहिच्छत्र पार्शवनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चल रहे महोत्सव में प्रात:काल समरसता यज्ञ के बाद परिक्रमा शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर परिसर से शुरू होकर, राजा द्रुपद के किला, भीम गदा तक पहुंची। रैली में आसपास क्षेत्र के कई लोग ध्वज लेकर जयघोष करते ढोल नगाड़े बजाते हुए हुए शामिल हुए। दोपहर को महोत्सव स्थल पर आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक धमेंद्र कुमार ने कहा कि यह समूचा क्षेत्र महाभारत काल की धरोहरों को आज भी संजोए हुए है। इसके बाद यहां आए रूहला सरदारों ने इसे रूहेलखंड क्षेत्र बना दिया। उन्होंने नारी शक्ति की भूमिका, संस्कारों के संरक्षण तथा समाज निर्माण में उनके योगदान, सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे गए।
विज्ञापन

यहां पर क्षेत्र में गोसेवा में समर्पित गो-पालकों को सम्मानित कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। रात को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां कवियों ने राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान सह प्रांत प्रचारक विनोद, जिला प्रचारक अनुज पार्थ, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, पीलीभीत की चेयरमेन डॉ. आस्था अग्रवाल, मीना मौर्य, उषा सतीजा, सपना अग्रवाल, विपिन सिंह, यशवंत सिंह, नरेंद्र राजपूत, आशुतोष अग्रवाल,वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed