फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchal Festival will begin in Ramnagar on January 16th in Bareilly

Bareilly News: रामनगर में तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव 16 जनवरी से, 13 विभागों के लगेंगे स्टाल

Wed, 14 Jan 2026 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 02:23 PM IST
सार

बरेली के रामनगर स्थित श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में पांचाल महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 18 जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में सीडीओ देवयानी ने संबंधित 13 विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Panchal Festival will begin in Ramnagar on January 16th in Bareilly
रामनगर स्थित जैन मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामनगर के श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में पांचाल महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह महोत्सव तीन दिन तक चलेगा। इस बार महोत्सव की कमान जिला प्रशासन ने संभाली है। पिछले वर्षों में महोत्सव स्थानीय स्तर की व्यवस्थाओं पर आयोजित होता रहा है। महोत्सव को खूबसूरत बनाने के लिए भजन-गायन कार्यक्रम के प्रबंध की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को दी है। आयोजन में 13 विभागों के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां आमजनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य की जांच भी करा सकेंगे।

विज्ञापन


महोत्सव का आयोजन पांचाल महोत्सव समिति अहिच्छत्र करा रही है। यह कार्यक्रम 18 जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में सीडीओ देवयानी ने संबंधित सभी 13 विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सीडीओ ने महोत्सव के लिए नामित प्रभारी अधिकारियों को बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लेने को भी कहा है। सीडीओ ने नामित प्रभारी अधिकारियों को बताया है कि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और डीएम अविनाश सिंह महोत्सव में लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अपने स्टॉल पर रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करेगा। आवास योजनाओं के स्टॉल पर पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की जानकारी देंगे। आवेदन भी प्राप्त करेंगे। स्वयं सहायता समूहों के भी स्टॉल लगेंगे। बैंकिंग सेक्टर, कृषि विभाग, ग्रामीण पेयजल, आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा (नेडा), खादी ग्रामोद्योग विभाग, संस्कृति विभाग के भी स्टॉल लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed