फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST raid on pan masala trader Shyam Traders in Bareilly

Bareilly: पान मसाला कारोबारी श्याम ट्रेडर्स पर जीएसटी का छापा, दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 19 Jul 2024 12:57 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 12:57 PM IST
सार

बरेली के पान मसाला कारोबारी श्याम ट्रेडर्स पर जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा ने छापा मारा। जांच में टीम ने दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी। जीएसटी की कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में भी खलबली रही। 

विज्ञापन
GST raid on pan masala trader Shyam Traders in Bareilly
जांच करती जीएसटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के खंडसारी स्थित पान मसाला, तंबाकू उत्पाद विक्रेता फर्म श्याम ट्रेडर्स पर बृहस्पतिवार को जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा ने छापा मारा। जांच में वार्षिक टर्नओवर 25 करोड़ रुपये का मिला। दो करोड़ रुपये की कर चोरी की पुष्टि हुई। मौके पर टीम ने 70 लाख रुपये जमा कराए।

विज्ञापन


जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ओपी चौबे ने बताया कि ज्वॉइंट कमिश्नर रेंज बी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम ट्रेडर्स कई ब्रांडों के पान मसाला आदि का कारोबार करता है। प्राप्त दस्तावेजों की जांच में पता चला कि कारोबारी प्रतिवर्ष 25 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार कर रहा था, लेकिन देय कर का समायोजन इनपुट टैक्स क्रेडिट से दिखा रहा था। इस तरह वह वार्षिक दो से दस हजार रुपये ही जीएसटी जमा कर रहा था। 
विज्ञापन


मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पोर्टल पर उपलब्ध व्यापारिक विवरण की जांच की गई। इसमें पता चला कि व्यापारी फर्जी, निरस्त व बोगस फर्मों से फर्जी बिलों के जरिये माल की खरीद दिखा रहा था। इसके जरिये आईटीसी का समायोजन कर वास्तविक कर देने से बच रहा था। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर बृहस्पतिवार को टीम ने प्रतिष्ठान की स्थलीय जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख रुपये जमा कराए, शेष कर देयता की जांच जारी
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जांच में अब तक मिले तथ्यों के आधार पर व्यापारी पर वार्षिक दो करोड़ रुपये कर देयता की पुष्टि हुई। कारोबारी ने भी अपनी गलती स्वीकारी। बृहस्पतिवार को जांच के बाद टीम ने कारोबारी से 70 लाख रुपये मौके पर जमा कराए। अभी और कितनी कर देयता हो सकती है, इस संबंध में टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed