{"_id":"666a334eba38c5175d074098","slug":"pakistani-wife-divorced-by-husband-bareilly-news-c-4-bly1015-419363-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाकिस्तानी बीवी को शौहर ने दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाकिस्तानी बीवी को शौहर ने दिया तलाक
Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पाकिस्तान निवासी महिला इरम को बरेली स्थित ससुराल में शौहर ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बरेली कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है। वह पहले भी पति व ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।
पाकिस्तान के लाहौर की नस्तर कॉलोनी, ओसामा ब्लॉक निवासी इरम की शादी 2008 में बरेली के बिहारीपुर निवासी मोहम्मद अथर से हुई थी। इरम का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। वह उसे अक्सर पीटते थे। कई बार इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी की थी, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। बताया कि शादी के बाद पति कुछ काम नहीं करता है और नशाकर कर मानसिक रूप से परेशान करने लगा है। महिला पर 15 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को पति ने उसे पीटा और तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
-- --
वीजा में रोड़ा अटकाता है पति
- इरम का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से भी संबंध है। इसी वजह से उन्हें घर से निकाला है। पति अक्सर घर छोड़ने की धमकी देता था। इरम ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने घर जाना चाहती है। उसके वीजा में गारंटर पति और सास हैं और वीजा भी खत्म हो रहा है। ऐसे में वह पुलिस से अपेक्षा कर रही है कि तीन तलाक कानून के तहत पति पर सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले 16 साल में पति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उसे बेघर कर दिया।
विज्ञापन
-- -
पिता की हो चुकी मौत, भाइयों से मिलने की तमन्ना
- इरम ने बताया कि उनके पिता का लाहौर में पासपोर्ट बनाने का काम था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो छोटे भाई हैं, जो लाहौर में व्यवसाय करते हैं। इरम चाहती है कि वह अपने भाइयों व उनके परिवार से मुलाकात कर ले। इरम ने बताया कि उनकी शादी लाहौर निवासी रिश्ते की बुआ ने कराई थी। बुआ की भी बरेली में ससुराल है। बुआ ने कई बार उसके पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने मामले में तहरीर दी है। महिला और उसके पति को बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।