फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani origin Shumayla goes missing after switching off her mobile phone

Bareilly News: पाकिस्तानी मूल की शुमायला मोबाइल फोन बंद कर लापता

Mon, 20 Jan 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistani origin Shumayla goes missing after switching off her mobile phone
बरेली। पाकिस्तानी मूल की बर्खास्त शिक्षिका शुमायला खान रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से मोबाइल फोन बंदकर लापता हो गई है। उसकी तलाश में रामपुर गई टीम खाली हाथ लौट आई। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने में रामपुर शहर के बजरोही टोला में गली नंबर चार के मकान नंबर 20 की निवासी शुमायला खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुमायला ने नागरिकता छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी हासिल की थी। उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। कई साल पहले मां के साथ वह भारत आई और रामपुर में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्तगी और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुमायला लापता है। रविवार को पुलिस ने उसकी तलाश में रामपुर और बरेली के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुफिया एजेंसियां भी मामले से जुड़ा इनपुट खंगाल रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed