फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistan's support on India's defeat, report filed on prisoner guard of district jail

भारत की हार पर पाकिस्तान का समर्थन, जिला जेल के बंदी रक्षक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's support on India's defeat, report filed on prisoner guard of district jail
कार्रवाई की मांग करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

तमाम कार्यकर्ताओं ने इज्जतनगर थाने में जाकर दी थी तहरीर
बरेली। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर जिला जेल के बंदी रक्षक अर्श अली मलिक ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए स्टेटस लगा दिया। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता थाना इज्जतनगर पहुंचे और नाराजगी जताई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना इज्जतनगर पहुंचे अरुण कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदी रक्षक अर्श अली मलिक का स्टेटस देश विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने जब अर्श अली को फोन किया तो वह भड़क गया। उसने पाकिस्तान के समर्थन में बयान देकर कहा कि वह पाकिस्तान का समर्थक है और रहेगा। समझाने की कोशिश पर उसने जान से मारने की धमकी दी। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसने उन्हें तरह-तरह से धमकी दी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत करने वालों में हिंदू जागरण मंच के अंशुमान, प्रतिपाल, हर्ष, गौरव, गुलशन, विकास कुर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘बंदी रक्षक की अभी कुछ दिन पहले ही जिला जेल में तैनाती हुई है। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।’
- विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक जिला जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed