फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC's female follower dies on her retirement day

Bareilly News: सेवानिवृत्ति के दिन पीएसी की महिला फॉलोअर की मौत

Sun, 02 Mar 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
PAC's female follower dies on her retirement day
बरेली। सेवानिवृत्ति के दिन पीएसी की महिला फॉलोअर की मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम में मौत की वजह बीमारी बताई गई, वैसे लोगों का कहना है कि पालतू गाय चोरी होने की वजह से वह सप्ताह भर से सदमे में थीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड की निवासी 60 वर्षीय चंद्रा देवी पीएसी आठवीं वाहिनी में फॉलोअर के रूप में कार्यरत थीं। कुछ समय से वह बीमार थीं और शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। इलाज में लाभ न मिला तो बृहस्पतिवार को उनका बेटा उन्हें लखनऊ लेकर गया था। वहां भी डॉक्टरों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात परिवार के लोग उन्हें लेकर बरेली आ रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। पीएसी अधिकारियों ने कैंट थाना पुलिस को उनकी मौत की सूचना दी तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमाॅर्टम में मौत की वजह गुर्दे की बीमारी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ के लोगों ने बताया कि सरकारी आवास में चंद्रा देवी गाय पालती थीं। बताया कि सप्ताह भर पहले चरने गई गाय लौटकर नहीं आई। गाय न मिलने से वह काफी परेशान थीं और सबसे उसी का जिक्र करती थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed