Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग के बीचोंबीच गन्ने से ओवरलोड ट्रक की बॉडी दो हिस्सों में बंटी, मच गई अफरातफरी
घटना रेलवे क्रॉसिंग के बीचोंबीच हुई। ट्रक की बॉडी टूटने से सारा गन्ना रेल पटरी पर पलट गया, जिसे क्रेन से हटाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई।
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे गन्ने से ओवरलोड ट्रक की बॉडी दो हिस्सों में बंट गई। ट्रक में भरा सारा गन्ना रेलवे क्रॉसिंग के बीचोंबीच पलट गया। इससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उसी समय रेलवे क्रॉसिंग भी खुली थी। इससे पहले यह ट्रक रेलवे ट्रैक पर लोहे के एंगिल मे फंसकर पलटते-पलटते बचा था।
गन्ने का लदान करने वाले ज्यादातर ट्रक कंडम हालत में है। बगैर फिटनेस और बगैर नंबर प्लेट के हाईवे व गांव की सड़कों पर ओवरलोड गन्ना लेकर दौड़ रहे हैं। नगर के लोगों ने पुलिस प्रशासन व मिल प्रबंधन से इस पर लगाम लगाने की मांग की थी लेकिन किसी ने नहीं सुना।
काफी देर बाद क्रेन से गन्ने को हटाकर ट्रक हटाया गया। इसमें करीब चार घंटे का समय लग गया। गनीमत रही कि इस बीच कोई ट्रेन नहीं आई। जीआरपी की टीम ने मौका मुआयना किया। नगर के लोगों ने आरटीओ और कमिश्नर को फोन कर घटना की जानकारी दी। कंडम ट्रकों और ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाने की मांग की।
ट्रक की टक्कर से गेट टूटा, चालक गिरफ्तार
बरेली कैंट-पीतांबरपुर के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 352 पर लकड़ी से भरे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। गेट का एक हिस्सा टूट गया। कैंट स्थित आरपीएफ की पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक राहुल यादव ने मौके पर पहुंचे। ट्रक को कब्जे में लिया और चालक के खिलाफ गेट मैन की ओर से मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुरादाबाद के गल शहीद क्षेत्र में स्थित असालतपुरा निवासी चालक रहमत का चालान किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.