{"_id":"6945bbdcdb6a5234f806e0f7","slug":"overloaded-trolleys-are-running-in-the-area-people-fear-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-790028-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इलाके में दौड़ रही हैं ओवरलोड ट्राॅलियां, लोगों में हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इलाके में दौड़ रही हैं ओवरलोड ट्राॅलियां, लोगों में हादसे का डर
विज्ञापन
सिरौली। थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इलाके में सिंगल रोड पर गन्ने से लदी ओवरलोड ट्राॅलियां बेखौफ दौड़ रही हैं, जो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन ट्राॅलियों के पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही कोई चेतावनी संकेतक। इससे रात और कोहरे में पीछे से आने वाले वाहनों को ये दिखाई नहीं देते।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब क्षेत्रीय पुलिस की कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण हो रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें न सिर्फ खराब हो रही हैं, बल्कि सिंगल रोड होने की वजह से सामने से आने वाले वाहनों के लिए भी रास्ता नहीं बचता।
उधर, क्षेत्र में छुट्टा पशु भी सड़कों पर कब्जा जमाकर आए दिन जाम के हालात उत्पन्न करने के साथ मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। तमाम सरकारी आदेशों के बावजूद जिम्मेदार इन छुट्टा पशुओं से बेखबर हैं।
विज्ञापन
परेशान क्षेत्र की जनता ने उच्चाधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅली और गांवों के जो तीव्र मोड़ है, उन पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद