फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   overloaded dump trucks attempted to run over officer at border In Baheri

UP: बैरिकेडिंग तोड़ पीटीओ-दरोगा समेत छह को ट्रक से कुचलने की कोशिश, 44 आरोपियों पर एफआईआर... 24 गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 09:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 09:03 PM IST
सार

ट्रक-डंपरों ने बहेड़ी टोल के पास एक चेकिंग प्वाइंट पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। रुकने का इशारा कर रहे यात्री-मालकर अधिकारी (पीटीओ), दरोगा समेत छह कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया गया। घटना के संबंध में 44 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
overloaded dump trucks attempted to run over  officer at border In Baheri
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से अवैध उप खनिज लेकर आ रहे ट्रक-डंपरों ने चेक प्वांइट पर बैरिकेडिंग तोड डाली और रुकने का इशारा करने वाले पीटीओ, दरोगा समेत छह कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। अधिकारी-कर्मचारियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई, लेकिन फिर भी दरोगा को चोट लग गई। खनन अधिकारी ने 44 लोगों के विरुद्ध बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें चार लोकेटर भी हैं। पुलिस ने 24 को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम 5.30 बजे की बताई गई है। चेक प्वाइंट नैनीताल रोड (बहेड़ी टोल) पर यात्री-मालकर अधिकारी (पीटीओ) रमेश चंद्र प्रजापति, उप आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, दरोगा कृष्णपाल व केशव कुमार और कानूनगो राजीव कुमार, हमराह दिनेश कुमार सिंह एवं राहुल सिंह तोमर ड्यूटी पर थे। ओवरलोड उपखनिज लेकर गुजर रहे ट्रकों-डंपरों को इन लोगों ने टोल के पास रोकने की कोशिश की तो कुछ चालकों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए ट्रक को उनपर चढ़ाने को दौड़ा दिया। 
विज्ञापन


भयभीत अधिकारियों और कर्मचारी जान बचाने को इधर-उधर भाग पड़े। इसमें दरोगा कृष्णपाल को गुम चोटें भी आई हैं। घटना के बीच में ही करीब 40-45 ट्रक-डंपर बजरी, रेता, गिट्टी लेकर भाग निकले। जांच टीम के अधिकारी ने खनन अधिकारी मनीष कुमार को फोन पर खबर दी। खनन अधिकारी यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुड़िया टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे। खनन अधिकारी ने तुरंत बहेड़ी सीओ अरुण कुमार को बताया और कुछ ही देर में यह लोग भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक और डंपरों को पकड़ा 
चारों ओर से घेराबंदी कर 37 ट्रक-डंपरों को रोकने में कामयाब हुए। 25 चालक ट्रक-डंपर में जीपीएस लॉक कर मौके से पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने तीन वाहनों पर सवार चार लोकेटरों समेत 24 लोगों को दबोचा है। सभी ट्रकों व डंपरों को बहेड़ी गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया है। 

खनन अधिकारी ने बताया कि सभी लोडर वाहन के चालक और उनके मालिक उत्तराखंड से अपने ओवरलोड ट्रक-डंपरों को बिना आईएसटीपी (इंटरस्टेट ट्रांजिट पास) रसीद कटाए यूपी की सीमा में ला रहे थे। इन लोगों ने जान से मारने की नियत से जांच टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मुकदमे की जांच एसएसआई धर्मेंद्र सिंह कर रहे हैं। अन्य नामजद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।


इन लोगों के खिलाफ एफआईआर
गुड़वारा निवासी नाजिम व मोहम्मद कमर, डोहरिया का सलमान व कासिम, करन सिंह जादौपुर, चांद महेशपुरा, मो. नसीम शेरगढ़, तिलहर का विकास व पीलीभीत के टियूरिया कला निवासी हेप्पर फुरकान, मिर्जापुर रंजीत निवासी अनुज, सुरला का साकिर, अनन्दीपुर का राजेश व हेल्पर मुस्तफा, दान सिंह जहानाबाद, पचदौरा दौहरिया का इमरान, सलमान व निजाम, मुरादपुर का मुजीब नामजद हैं। अज्ञात पता वाले नामजदों में सोहेल, अजरुद्दीन, नियासुद्दीन, अनूप गुप्ता और सहरुद्दीन हैं। इनके साथ ही 20 ट्रक-डंपर के चालकों के विरुद्ध अज्ञात में एफआईआर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed