{"_id":"5d4732518ebc3e6cd9047971","slug":"overbridge-bareilly-news-bly371255867","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज फ्लाईओवर- नगर निगम ने मरम्मत के नाम पर बजरी-मिट्टी डालकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज फ्लाईओवर- नगर निगम ने मरम्मत के नाम पर बजरी-मिट्टी डालकर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस लेन से गुजरने वाले लोगों की दिक्कतें कम करने के बजाय और बढ़ाता जा रहा है। काफी समय से बुरी तरह बदहाल पड़ी इस सर्विस लेन की मरम्मत के नाम पर अब यहां पत्थर की बजरी और उस पर मिट्टी डालकर उसे ऊबड़-खाबड़ हालत में ही छोड़ दिया गया है। इससे इधर से बाइक और स्कूटी लेकर गुजरने वाले लोगों के लिए गिरने और फिसलने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम के अधिकारी इसके पीछे सफाई यह दे रहे हैं कि बारिश का पानी भरे होने की वजह से अभी यहां कोलतार डालना मुमकिन नहीं है।
श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस लेन बनने के कुछ समय बाद ही टूट गई थी। धीरे-धीरे पूरी सर्विस लेन ऊबड़-खाबड़ हो गई। कई जगह गहरे गड्ढे भी हो गए। खासतौर पर कूड़ाघर के पास जेसीबी के पंजे की रगड़ से पूरी सड़क ही उधड़ गई है। बारिश में पानी भरने की वजह से यह जगह दलदल की तरह हो गई है। लोगों को काफी दिक्कतें होने के बावजूद नगर निगम वैसे तो ध्यान नही नहीं दे रहा था लेकिन पिछले दिनों जब डीएम ने कांवड़ियों के जत्थे इधर से गुजरने के मद्देनजर नगर निगम को नोटिस देकर सर्विस लेन ठीक कराने का निर्देश दिया तो नगर निगम ने यहां काम शुरू कराया लेकिन नगर निगम का काम खत्म होने के बाद यहां लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
दरअसल मरम्मत के नाम पर नगर निगम ने श्यामगंज चौराहे के पास सर्विस लेन पर बजरी और मिट्टी डाल दी है। इससे सड़क उबड़ खाबड़ हो जाने से वहां से निकलने के दौरान खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इधर चौराहे से शाहदाना की तरफ भी सर्विस लेन की हालत ठीक नहीं है। बारिश के बाद कीचड़ हो जाने से यहां भी वाहनों के फिसलने और गिरने का खतरा बना हुआ है।