फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   over speed car hit four people in bareilly

रफ्तार का कहर: बरेली में भाजपा का झंडा लगी कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

Wed, 09 Aug 2023 07:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 07:09 AM IST
सार

बीसलपुर रोड पर ग्लोबल अस्पताल के बाहर लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार चार युवक भागने लगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
over speed car hit four people in bareilly
अस्पताल में भर्ती सिक्योरिटी गार्ड, मौके पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई गई है। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे बारादरी थाना क्षेत्र के हारुन नगला में बीसलपुर रोड पर हुआ। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला में बीसलपुर रोड पर ग्लोबल अस्पताल के बाहर सोमवार रात कुछ मरीजों के तीमारदार और गार्ड खड़े हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे बीसलपुर की ओर से भाजपा का झंडा लगी एक कार तेज रफ्तार में यहां से गुजरी। 

विज्ञापन

पहले कार को मारी टक्कर, फिर लोगों को

कार ने पहले तो सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारी और फिर चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामदेव, जैक्सन समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाभी से बात करने पर दी मौत: सात माह बाद खुला सेल्समैन की हत्या का राज; महिला के देवर समेत दो गिरफ्तार
 

कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद यह कार छोड़कर भागने लगे, लेकिन आसपास के लोगों ने एक व्यक्ति को दौड़कर पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति कार चालक बताया जा रहा है। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पूरा हादसा अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि जांच की जा रही है। कार पुलिस के कब्जे में है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed