{"_id":"6461fec4a9f72cd0130b9023","slug":"outrage-over-finding-remains-of-cattle-in-sakras-village-of-bareilly-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोश, हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोश, हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को दी तहरीर
Mon, 15 May 2023 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 03:13 PM IST
सार
गांव सकरस के पास सोमवार को गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में गोकशी की घटनाएं थम नहीं रहीं। सोमवार को बहेड़ी नगर के अंतर्गत गांव सकरस के पास खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोष जाहिर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सकरस गांव में गोकशी की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय योगी सेना गौरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता देवेंद्र भास्कर, जिला सह संयोजक पंकज मिश्रा, तहसील संयोजक महेंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई तो उन्होंने संज्ञान लिया और अवशेष की जांच कराकर उन्हें दबा दिया।
विज्ञापन
यहां भी मिले थे पशुओं के अवशेष
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा के जंगल में देवरनियां नदी किनारे भोजीपुरा और सीबीगंज इलाके में रविवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अवशेषों की जांच के वाद गड्ढे में दफन करवा दिया। अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन