फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Out-of-control school vehicle crashes into tree due to steering lock; 13 children injured.

Bareilly News: स्टीयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, 13 बच्चे घायल

Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control school vehicle crashes into tree due to steering lock; 13 children injured.
भोजीपुरा (बरेली)। बच्चों को लेकर निजी स्कूल जा रहा स्कूल का 14 सीटर ट्रैवलर वाहन गांव जटऊ पट्टी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार 13 बच्चे घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। नौ बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार बच्चों का उपचार चल रहा है। हादसे की वजह स्टीयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे के किनारे प्लाईवुड फैक्टरी के पास न्यू इंग्लैंड स्कूल है। शुक्रवार को स्कूल वाहन का चालक बच्चों को लेकर सुबह 6:30 बजे स्कूल की ओर जा रहा था। गांव जटऊ पट्टी के पास वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इसमें 13 स्कूली बच्चे सवार थे। इनमें कुछ को ज्यादा तो कुछ को कम चोट आई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान सभी बच्चे दहशत में आ गए। सूचना पर स्कूल प्रबंधक इकबाल अहमद खान स्कूल से दूसरी बस लेकर पहुंचे। तब तक एंबुलेंस भी पहुंच गईं। सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां डॉक्टरों ने नौ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चार बच्चे भर्ती हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जो जांच की, उसके मुताबिक स्टीयरिंग लॉक होने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। सामने अचानक से वाहन आने से भी हादसा होने की आशंका जताई गई है।
---
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सीओ हाईवे और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। शुरू में कद काठी को देखकर चालक को नाबालिग बताया जा रहा था। हालांकि जांच में ऐसा नहीं मिला। सीओ ने पूछताछ की तो प्रबंधक इकबाल अहमद खान ने बताया कि चालक बालिग है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी है। वाहन का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन भी है। इन सबके प्रमाण भी उन्होंने सौंपे। खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा ने भी स्कूल प्रबंधन से पूरी जानकारी ली।
-----
इन बच्चों को लगी चोट
दो सगे भाई आकिब (12) व अर्शलान (9), अशर्फी नूर (10), बासिब रजा (15) का भर्ती करके उपचार चल रहा है। सोफिया, फरहान, अरशद, हुमा खान, अजहर, अबूजर, आसिफ, आरिश आदि को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

---
वर्जन
हादसे में अधिकांश बच्चों को मामूली चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। चालक के खिलाफ थाने के दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। वैसे उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस व बस के कागजात मिले हैं। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed