फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OTS electricity bill

ओटीएस : बिजली बिल

Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
OTS electricity bill
बरेली। बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता भी ओटीएस के दायरे में आएंगे। मध्यांचल मुख्यालय की ओर से नेवर पेमेंट श्रेणी वाले उपभोक्ताओं को छूट का लाभ देकर उनसे ज्यादा से ज्यादा बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर बिजली निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अभियंता ऐसे उपभोक्ताओं को खोजकर उनसे बकाया बिल जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में ऐसे बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इनके ऊपर विभाग की करोड़ों की देनदारी है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद ये लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से का विभाग का घाटा भी बढ़ता जा रहा है। लिहाजा ऐसे उपभोक्ताओं को ओटीएस के दायरे में लाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बिजली अभियंता नेवर पेमेंट श्रेणी के उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनसे बिल जमा करने का आग्रह कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत सरचार्ज में छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विकास विकास सिंघल ने बताया जिन उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल जमा नहीं किया है वे अगर ओटीएस के तहत बिल जमा करते हैं तो उन्हें सरचार्ज से छूट दी जाएगी। बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटकर आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed