{"_id":"5d77f1648ebc3e93bd1085f7","slug":"others-in-shahjhanpur-bareilly-news-bly3757053177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले स्वामी का वीडियो फोटो वायरल हुआ, फिर छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले स्वामी का वीडियो फोटो वायरल हुआ, फिर छात्रा
विज्ञापन
सोशल साइट पर छात्रा के साथ स्वामी के आपत्तिजनक वीडियो के स्क्रीन शॉट वायरल होते ही मंगलवार रात करीब नौ बजे छात्रा का अपने मित्रों के साथ पांच करोड़ की रंगदारी का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। वहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग से एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने अनभिज्ञता जताई।
वायरल वीडियो क्लिप में छात्रा एक गाड़ी में अपने कुछ मित्रों के साथ कहीं सफर पर है। उस गाड़ी मेें बैठकर गोपनीय तरीके से वीडियो बनाया गया है। इसमें युवक आपस में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मेसेज पर बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्रा गाड़ी में पीछे की सीट पर अपने बगल में बैठे एक युवक की ओर इशारा करके कह रही है कि इन्होंने ही सिम दिया था। तभी गाड़ी में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा युवक बोला कि तुम्हें मेसेज भेजने की जरूरत क्या थी। वह कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं है। बातचीत में एक शख्स का नाम लिया जाता है कि यदि वो हाथ खींच लें तो सोचो क्या होगा। इसके अलावा छात्रा की इन्हीं मित्रों के साथ एक बड़े होटल में खाना खाने के दौरान की तस्वीरें वायरल हुईं हैं।
संजय से भी एसआईटी जुटा रही अहम सबूत
राजस्थान से छात्रा को खोज निकालने वाली पुलिस ने जिस संजय नाम के युवक को पकड़ा था। वह स्वामी से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में संदेह के घेरे में है, लिहाजा एसआईटी ने उससे भी पूछताछ की, जिसमें उसने कुछ अहम जानकारी और सबूत भी दिए हैं, जिनके आधार पर एसआईटी जांच को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। संजय भी रंगदारी मामले में कठघरे में है।