फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhanpur

देखो!...इस तरह चलाई जाती है मोटर ट्राई साइकिल

Wed, 14 Aug 2019 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
यहां कार्यभार लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अभी एक माह बीता है। शुरुआत में सिस्टम से जुड़े लोगों के प्रति थोड़ा सौम्य रहे, लेकिन अब काम में ढिलाई को लेकर सरकारी बैठकों में उनका कड़क अंदाज सामने आ रहा है। ऐसे में एक दिव्यांग को मोटर ट्राईसाइकिल भेंट करने के साथ उससे अतिशय सरलता दिखाकर उन्होंने न सिर्फ उस फरियादी का दिल जीत लिया बल्कि अधिकारियों के लिए नजीर पेश की कि जरूरतमदों के काम करते समय उनसे किस तरह पेश आना चाहिए।
विज्ञापन

मदनापुर गांव के ग्राम झपका दिलावरपुर निवासी सुनील कुमार सिंह दिव्यांग हैं। उन्होंने निवर्तमान डीएम अमृत त्रिपाठी के कार्यकाल में करीब डेढ़ माह पहले सदर तहसील में प्रार्थना पत्र देकर आवागमन के लिए मोटर ट्राईसाइकिल दिलाए जाने की गुहार की थी। प्रार्थना पत्र दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पहुंचा, लेकिन वहां लंबित रहा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने चार्ज लेने के बाद लंबित प्रकरणों की जांच कराई तो सुनील सिंह के प्रकरण पर उनकी निगाह पड़ी। उन्होंने ट्राईसाइकिल की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

डीएम ने विकास भवन में मीटिंग के बाद बाहर निकलकर सुनील को ट्राईसाइकिल की चाबी देते हुए पूछा-चलाना आता है, सुनील ने नकारात्मक सिर हिलाया तो डीएम खुद सीट पर जा बैठे। उसे स्टार्ट किया और हैंडल मोड़कर उसे कुछ मीटर गोलाकार दायरे में चलाकर बोले: ऐसे चलाई जाती है, अब चला लोगे? यही नहीं, उन्होंने सुनील से अपने सामने उसे चलवाकर देखा। सुनील की खुशी मुस्कान के तौर पर चेहरे पर तैर रही थी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, डीडीओ सतीश चंद्र मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed