{"_id":"5d1cff6c8ebc3e3cf543aba3","slug":"others-in-shahjhanpur-bareilly-news-bly3672783196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार उजाड़ने का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार उजाड़ने का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारबंदी के दिन बुधवार को बहादुरगंज में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के बहाने दुकानें कहीं और लगाने का अल्टीमेटम दिया तो पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। तमाम दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच सूचना पाकर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां वहां पहुंच गए। उन्होंने मोबाइल पर ही अधिकारियों से वार्ता कर दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान सुलभ कराए जाने तक बुध बाजार में फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की। बाद में सपा नेता ने अपने सामने फुटपाथ पर कई दुकानें लगवाईं।
सपा नेता तनवीर खां का कहना है कि बुधवार के दिन बहादुरगंज में बंद शोरूम और दुकानों के आगे फुटपाथ पर बैठकर 40 साल से तमाम छोटे व्यापारी रोजी-रोटी कमाते हैं। उनके पेट पर सीधे लात मारने के बजाय अधिकारियों को ठीक उसी तरह बुध बाजार का वैकल्पिक स्थान तय करना चाहिए, जिस तरह शुक्रवार बंदी दिवस का चौक बाजार मिशन तिराहा पर शिफ्ट किया गया है। सपा नेता के अनुसार नगर आयुक्त और सदर इंस्पेक्टर से इन्हीं बिंदुओं पर बात होने के बाद अधिकारियों की मंशा के अनुरूप फड़ की दुकानें फुटपाथ पर काफी पीछे हटाकर लगाई गईं, जिससे कि आम यातायात में कोई रुकावट नहीं पड़े। इस मौके पर मो. हशमत, इमरान, सोनू यादव, साजिद खां, आसिफ कुरैशी, हैदर अली, रमेश राठौर आदि मौजूद रहे।