फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

छिपकली गिरा मीट खाकर सात लोगों की हालत बिगड़ी

Tue, 26 Nov 2019 08:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। छिपकली पड़ा मीट खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां आधी रात तक चले इलाज के बाद स्वास्थ्य सुधार होते ही उनकी छुट्टी कर घर भेज दिया। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी रमेश सिंह खेती करते हैं। उनके घर पर शनिवार रात को मीट की सब्जी बनाई गई। घर पर उनके एक रिश्तेदार नवदिया दिनेश गांव निवासी 22 वर्षीय अरुण भी आए थे। मीट की सब्जी बनाते वक्त उसमें छिपकली गिर गई। इसका किसी को पता नहीं लग सका। रात करीब नौ बजे मीट की सब्जी के साथ सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद बर्तन साफ करने के दौरान नजर उसमें पड़ी छिपकली पर गई तो सबके होश उड़ गए। वहीं मीट खाने वाले रमेश सिंह (60), उनकी पत्नी सुदामा देवी (55), बेटे दीपक (30), दीपक के पुत्र विशाल (8), पवन (6), कमल (3) और रिश्तेदार अरुण की कुछ देर बाद एक-एक कर तबीयत बिगड़ गई। इससे परिवार में खलबली मच गई। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण जमा हो गए। आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। आधी रात तक इलाज के बाद रविवार तड़के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। इसके बाद उनकी सीएचसी से छुट्टी कर दी गई। परिजन उनको घर ले गए।
विज्ञापन

छिपकली का कंकाल देखकर मीट की सब्जी खाने वालों का जी मिचलाने लगा था। इसके अलावा उनकी कोई हालत खराब नहीं हुई थी। छिपकली का जहर खून से मिलने से थोड़ी दिक्कत आती है, मगर अधिक नुकसान नहीं होता। कभी- कभार पेट खराब होने की स्थिति बन जाती है। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया है। - डॉ. विनीत कुमार, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed