फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

नगरपालिका पर लगे आरोपों की जांच अब शासन से होगी

Tue, 26 Nov 2019 08:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। नगरपालिका के कार्यों की जांच अब जिला प्रशासन स्तर से न होकर शासन स्तर से की जाएगी। इसको लेकर डीएम ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बीते बुधवार रात सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी और तहसीलदार विवेक मिश्रा नगरपालिका में पहुंचकर टैक्स अनुभाग के ताले तोड़कर कुछ फाइलें जब्त कर ली थीं। मामला गरमाया तो सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने चेयरमैन पर लगाए गए आरोपों की पोटली दोबारा सामने लाकर रख दी। इसमें सड़क निर्माण के टेंडरों में मैनेज होने, सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स प्लांट से न कराकर मैनुअली कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत आई धनराशि का गोलमाल करने आदि आरोप शामिल हैं। पहले इस मामले की जांच जिला प्रशासन स्तर से होनी थी, लेकिन अब मामला गरमाने के कारण इस मामले की जांच शासन स्तर से कराना तय हुआ। डीएम ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पूरा मामला भेजकर शासन स्तर से जांच कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका मेें गड़बड़ियों की तमाम शिकायतें आ रही थीं। नगरपालिका के अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। इन सारे मामलों की जांच शासन स्तर से कराने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा गया है। -वैभव श्रीवास्तव,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed