फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in madhotanda pilibhit

शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, वनकर्मियों ने किया पिंजरे में कैद

Wed, 25 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
others in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। बराही रेंज के सेल्हा बीट के जंगल से सटे इलाके में मंगलवार सुबह शिकारियों के जाल में एक तेंदुआ के फंसने की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन में खलबली मच गई। क्षेत्रीय वनकर्मियों के बाद आला अफसर मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद बराही रेंज के गेस्टहाउस ले जाकर तेंदुआ का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की सेल्हा बीट से सटी सेल्हा कॉलोनी है। यह क्षेत्र वन्यजीवों के मामले में संवदेनशील माना जाता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सात झाल कॉलोनी क्षेत्र से कुछ ग्रामीण पुरैना गांव की ओर जंगल रास्ते से होकर आ रहे थे। सेल्हा बाबा की दरगाह के निकट पहुंचते ही ग्रामीणों की नजर जाल में फंसे तेंदुए पर पड़ी तो दहशत फैल गई। झाड़ियों में मौजूद तेंदुआ जाल से निकलने का प्रयास कर रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी। मौके पर बीट प्रभारी ओमप्रकाश पहुंचे, स्थिति गंभीर देख जानकारी उच्च अफसरों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी। इसके बाद एडीओ प्रवीण खरे, पशु चिकित्सक एसके राठौर व रेस्क्यू टीम के नवनीत कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जाल लगाकर आबादी क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इसके बाद फील्ड डायरेक्टर एचराजा मोहन मौके पर पहुंचने पर निर्देशानुसार रेस्क्यू शुरू किया गया। ट्रैक्टर और विभागीय वाहन की मदद से करीब पांच घंटे बाद तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया। एसडीओ प्रवीण खरे ने बताया कि शिकारियों के जाल में नहीं बल्कि खेतों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किसानों के लगाए जाल में तेंदुआ के फंसने की बात सामने आ रही है। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित कैद कर लिया गया है। इसको बराही गेस्टहाउस में रखा गया है। तेंदुआ नर है। उसकी उम्र करीब पांच साल है।
विज्ञापन

अब जांच पर टिकी निगाहें
जाल में फंसे तेंदुए को भले ही वन अफसर शिकारियों की करतूत न मान रहे हो, लेकिन पूरे मामले की हकीकत परखने के लिए टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने एसडीओ पूरनपुर को जांच सौंपी है। वहीं जाल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूखा तेंदुआ खा गया तीन किलो मुर्गे का मीट
पीलीभीत। काफी प्रयास करने के बाद भी जाल से निकलने में सफल नहीं हुए तेंदुए को पिंजरे में कैद कर बराही गेस्ट हाउस ले जाकर रखा गया है। परीक्षण के बाद उसको खाने के लिए मुर्गे का मीट दिया गया। भूखा होने के चलते तेंदुए ने सारा मीट खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed