{"_id":"5dd295d48ebc3e54b1219af6","slug":"other-powayan-news-bly384500291","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी, सीडीओ ने किया पुवायां कोतवाली का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी, सीडीओ ने किया पुवायां कोतवाली का मुआयना
विज्ञापन
पुवायां। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा और सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को पुवायां कोतवाली का औचक मुआयना किया। इस दौरान डीएम ने लावारिस वाहनों का जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सोमवार शाम चार बजे पुवायां कोतवाली पहुंचे अधिकारियों ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। पुवायां कोतवाली में भारी संख्या में वाहन खड़े देख डीएम ने लावारिस वाहनों का निस्तारण कराते हुए नीलामी के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सिपाही गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। डीएम ने कोतवाली में साज सज्जा की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोतवाली में अभिलेखों का रखरखाव आदि काफी बेहतर है।
एसपी ने पुलिस को निर्देश दिए कि थाने आने वाले फरियादियों की बात को सुनकर उनका सही और शीघ्र निस्तारण कराया जाना चाहिए, जिससे विवाद आगे न बढ़ सके। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का भी जल्द निस्तारण को कहा। अधिकारियों ने मैस, बैरक, कार्यालय आदि का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सहित कई दरोगा मौजूद रहे।