{"_id":"5d64485d8ebc3e93c6336757","slug":"other-nawabganj-news-bly3737076139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति चेयरमैन और डायरेक्टर के बीच गाली गलौज का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति चेयरमैन और डायरेक्टर के बीच गाली गलौज का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में चेयरमैन और डायरेक्टर के बीच फर्जी सट्टों को लेकर हुई नोकझोंक के बाद अश्लील भाषा का प्रयोग करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों में खूब गहमागहमी हो रही है। मामले में डायरेक्टर ने एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिया है। उन्होंने किसानों के फर्जी सट्टों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सहकारी गन्ना समिति के अरविंद गंगवार चेयरमैन हैं। इसी समिति में राकेश गंगवार गन्ना डायरेक्टर है। आरोप है कि सहकारी समिति में गन्ना अधिकारियों और माफिया ने सांठगांठ करके 272 किसानों के फर्जी सट्टे खतौनियों को खुर्दबुर्द कर बना दिए। माफिया ने इन सट्टों पर चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई कर दिया। गोलमाल सामने आने पर किसानों का ढाई करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने चार लोगों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन अरविंद गंगवार और डायरेक्टर राकेश गंगवार के बीच इसी मामले को लेकर नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इस दौरान गन्ना चेयरमैन ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया, जिससे डायरेक्टर भड़क गए और चेयरमैन के सामने खडे़ होकर जवाब देने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मंगलवार को गन्ना डायरेक्टर राकेश गंगवार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कार्यालय में बैठकर बैठक के प्रस्ताव के बारे चर्चा की जा रही थी, इसी बीच हमारे बहनोई गंगाराम और डायरेक्टर राकेश गंगवार किसानों की समस्या से जुडे़ सवाल कर रहे थे, जिसका संतोषजनक उत्तर दे दिया गया था। अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। आरोप निराधार है। - अरविंद गंगवार, चेयरमैन सहकारी गन्ना समिति नवाबगंज
विज्ञापन
किसानों से जुड़ी समस्याओं के बारे में उनसे पूछा गया तो वे भड़क गए और लोगों के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। वह किसानों को बहका सकते है हमें नहीं। समिति में फर्जी सट्टे अधिकारियों की सांठगांठ से हुए है, जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ रहा है, इस मामले में एसडीएम से शिकायत की गई है। - राकेश गंगवार, डायरेक्टर सहकारी गन्ना समिति नवाबगंज