फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

आपसी जंग में नपे प्रभारी डीपीओ

Tue, 23 Jun 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

 बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा और सीडीपीओ राजेश कुमार के बीच छह महीने से छिड़ी जंग ने दोनों को ही निलंबित करा दिया। सोमवार को शहर के सीडीपीओ और प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार को आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक वितरण के लिए प्रतिबंधित एनजीओ को करीब 10 लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में निलंबित कर दिया है। इ्स दौरान उनको जिला कार्यक्रम अधिकारी मुरादाबाद से संबद्ध किया गया है। वहीं दूसरी ओर पिछले सप्ताह जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा को 26.50 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्रों को साज सज्जा का सामान शासन की अनुमति के बिना खरीदने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन

निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ने देर शाम डीएम को भेजे फैक्स में कहा है कि शहर के सीडीपीओ राजेश कुमार सिंह को निलंबित करते हुए मुरादाबाद डीपीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया  है। इनके ऊपर प्रतिबंधित एनजीओ को नियम के विपरीत भुगतान करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। इस मामले की जांच के लिए अपर निदेशक रश्मि सिंह  बरेली आईं थीं। उन्होंने अभिलेखों के आधार पर इन्हें दोषी माना है। यह रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी, जिसके आधार पर निलंबित किया है। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर भी विचाराधीन है। इन पर रामपुर की एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ दुष्कर्म का मामला भी विचाराधीन है। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि अब वरिष्ठ सीडीपीओ को प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी का चार्ज दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर शासन में स्थाई डीपीओ की तैनाती के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed