फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

खुदा के नाम की जायदाद अब खुदा ही संभाले

Thu, 11 Jun 2015 01:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

वक्फ की संपत्तियां अपार हैं, साथ ही बेशकीमती भी। जाहिर है कि मौका मिले तो कौन नहीं इन संपत्तियों पर हक जमाना चाहेगा। जिले भर में यही हो रहा है। कुतुबखाना की मस्जिद हो या करमपुर चौधरी गांव के जलसे का विवाद, सारी रार के पीछे वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाने की मंशा ही है। यह रार इसलिए और बढ़ रही है क्योंकि प्रदेश सरकार के वक्फ और सर्वे विभाग में न इन संपत्तियों का कोई रिकॉर्ड है न उनकी निगरानी के लिए स्टाफ। हद तो यह है कि वक्फ का महकमा प्रदेश सरकार के सबसे दबंग मंत्री के अधीन होने के बावजूद सवा साल से यहां वक्फ इंस्पेक्टर की तैनाती तक नहीं हुई है। एक बाबू था जो रिटायर हो गया। महकमे का तो कोई नुमाइंदा रहा नहीं, लिहाजा वक्फ संपत्तियों की रखवाली की जिम्मेदारी अब खुदा पर ही आन पड़ी है।

विज्ञापन

पिछले दिनों कुतुबखाना की मस्जिद के विवाद के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन को वक्फ संपत्तियों के रखरखाव की याद आई तो पता चला कि विभाग में फरवरी 2014 से वक्फ इंस्पेक्टर तैनात नहीं है। फरवरी  2014 में वक्फइंस्पेक्टर  अब्दुल मजीद खां के तबादले के बाद से वक्फ बोर्ड को मासिक रिपोर्ट तक नहीं भेजी जा रही है। सबसे दबंग मंत्री के महकमे का हाल यह है कि प्रदेश के 75 जिलों में कुल 17 ही वक्फ इंस्पेक्टर हैं। जब भी कोई विवाद होता है तब तो वक्फ संपत्तियां नजर आती हैं लेकिन महकमे में इनका सिजरा कहां है, इसका कहीं कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों का कोई रिकॉर्ड और उन पर निगरानी न होने की वजह से ही उन पर जबरन कब्जा करने की कोशिशें हो रही हैं। इसके लिए हर तरह से जब-तब ताकत की भी नुमायश की जाती है। पुराने रिकार्ड पर गौर करें तो पता चलता है कि बरेली जिले में वक्फ की 39445 संपत्तियां हैं जिनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड की 3841 और शिया वक्फ बोर्ड की 103 संपत्ति हैं। इन पर मुतवल्ली तो तैनात हैं लेकिन वक्फ विभाग में इनकी कोई देखरेख करने वाला नहीं है। इन्हीं में 1120 कब्रिस्तान भी दर्ज हैं। जहां तक शहर की वक्फ संपत्तियों का सवाल है, इनमें अधिकांश के विवाद वक्फ बोर्ड या न्यायालयों में विचाराधीन है। इन विवादों का निस्तारण इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उनसे संबंधित अभिलेख अदालत या बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
फरवरी 2014 से बरेली में वक्फ इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं हुई है जबकि जिलाधिकारी की ओर से कई पत्र आयुक्त वक्फ सर्वे एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को लिखे जा चुके हैं। विवादों के निस्तारण के लिए अदालत और बोर्ड में अभिलेखों के अनुसार पैरवी की जा रही है। - जगमोहन सिंह, सहायक आयुक्त वक्फ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed