फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

दुल्हन इंतजार करती रही, नहीं आई बारात

Thu, 11 Jun 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

 दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए बैठी थी। घर में खुशी का माहौल था। टेंट लगाया जा रहा था। हलवाई खाना बनाने में जुटे थे। अचानक लड़के वालों ने कार की डिमांड पूरी होने पर ही बारात लाने का ऐलान कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों ने लड़के वालों को मनाने की कोशिश की मगर वे जिद पर अड़े रहे। बारात न आने पर लड़के, उसके पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  

विज्ञापन

मामला रिठौरा के मोहल्ला राजीवनगर का है। रामबहादुर ने अपनी बेटी गायत्री की शादी गजरौला (पीलीभीत) के सराय सुंदरपुर गांव के भारत सिंह के बेटे प्रेमदेव के साथ तय की थी। लगन की तारीख नौ जून और शादी समारोह 10 जून निश्चित हुआ था। लड़की पक्ष के लोग नौ जून को लगन लेकर सराय सुंदर गांव गए थे। वहां लड़के वालों ने कार की डिमांड कर लगन चढ़ाने से इन्कार कर दिया। रामबहादुर के गिड़गिड़ाने के बाद भी लड़के वाले लगन चढ़ाने को राजी नहीं हुए तो वे लगन का सामान वहीं छोड़कर घर लौट आए। लड़के वालों के मान जाने की आस पर बुधवार को बारात के स्वागत की सभी तैयारी की गई मगर बारात नहीं लाने के ऐलान से लड़की वाले परेशान हो गए। रिश्तेदारों ने मानवता का हवाला देकर लड़के वालों को मनाने का प्रयास किया मगर वे तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रेमदेव, उसके पिता भारत सिंह, भाई दिनेश, आनंद देव, नरदेव, भाभी नन्ही देवी, बेबी, बहन मोनी, समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

............
बाइक दो तभी लाऊंगा बारात
भंडसर। हाफिजगंज के कुंवरपुर बंजरिया गांव में ही लड़के वालों की डिमांड से एक परिवार के होश उड़े हुए हैं। लड़के ने बाइक मिलने पर बारात लाने की बात कही है। थाने में चली पंचायत में भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। शादी समारोह बृहस्पतिवार को होना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के छिद्दूवन की बेटी पूजा देवी रिश्तेदारों को लेकर बुधवार सुबह थाने पहुंच गई। उसने एसओ को बताया कि उसकी शादी सुभाषनगर के सनिया सिठौरा गांव छोटेवन के बेटे पुष्पेंद्र गिरी से तय हुई है। बारात 11 जून को आनी है। आरोप है कि सुबह पुष्पेंद्र ने फोन कर मोटरसाइकिल की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर शादी से भी इन्कार कर दिया। एसओ अमर सिंह ने फोन कर लड़के वालों को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों में समझौता कर पुलिस की मौजूदगी में शादी समारोह की बात भी तय हुई। आरोप है कि दोपहर बाद पुष्पेंद्र ने लड़की के भाई दुर्वेश को फोन कर फिर शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों को फिर थाने बुलाया गया। इस बार लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी बात नहीं बनी तो लड़के वाले लौट गए।


कोट
लड़की की बहन ने तीन महीने पहले लड़के से दस हजार रुपये उधार लिए थे। लड़के ने शादी से पहले रुपये मांगे तो बात बिगड़ गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया मगर राजीनामा नहीं हो सका।
अमर सिंह एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed