फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

पिता की अंतिम विदाई के बाद हुई पंचायत...फिर पूरे हुए सात फेरे

Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र में घर आई बरात में हंगामे से आहत होकर खुदकुशी करने वाले पिता के अंतिम संस्कार के बाद वर और वधू पक्ष में समझौता हुआ। इसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई और दुल्हन की विदाई कर दी गई। इस दौरान ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

बरात में बात तब बिगड़ने लगी जब जयमाल के समय दूल्हे ने अपाचे बाइक की मांग रख दी, जिसे देने से पिता ने इनकार कर दिया। उन्होंने बरात वापस ले जाने को कह दिया। पिता पहले से ही इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन परिवार के सदस्यों के दबाव में मान गए थे। बेटी भी शादी की जिद पर अड़ी थी। लेकिन दरवाजे पर जब दहेज को लेकर हंगामा होने लगा तो वह काफी गुस्सा गए और वैवाहिक कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे। बाद में उनके मौत की खबर ने पूरा माहौल बदल दिया। दूल्हा समेत बराती मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन दूल्हे के पिता वहीं एक बिचौलिया के यहां रुक गए। अंतिम संस्कार के बाद दिन के दूसरे पहर एक बार फिर दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई। दूल्हे को भी बुलाया गया। लड़की मां और भाइयों की मौजूदगी उसने कहा कि आगे वह कोई मांग नहीं रखेगा। इसके बाद पुन: शादी की बची रस्मों की तैयारियां शुरू हुईं। पड़ोस के गांव से ही बरात आई थी। इसलिए कुछ लोग भी आ गए और गमगीन माहौल में सात फेरे पूरे हुए।
विज्ञापन

--
लड़की के आगे झुका परिवार
बुधवार रात जिस तरह पिता के अपमानित महसूस करने के बावजूद लड़की शादी करने पर अड़ी रही। ऐसे में अंतिम संस्कार के बाद परिवार वालों ने उससे फिर पूछा कि वह उसी लड़के से शादी करेगी या किसी और से तो उसने उसी लड़के से शादी करने की बात कही। यहां बता दें कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी आम सहमति से ही तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अपाचे पर अड़ गई थी बात
दुल्हन के पिता ने दहेज में देने के लिए स्पलेंडर बाइक खरीद ली थी। लेकिन द्वारचार पर दूल्हा अपाचे बाइक के लिए अड़ गया। उसने साफ कर दिया कि बिना इसके वह शादी नहीं करेगा। इसी बात को लेकर शादी में रातभर हंगामा चलता रहा। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर जयमाल का कार्यक्रम कराया। लेकिन विवाद बना रहा।

इस घटना के बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं आई है। अगर इस तरह की घटना हुई है तो वास्तव में गंभीर मामला है। पता कराते हैं। तहरीर आती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed