{"_id":"5dd6f5f88ebc3e54cd44c2af","slug":"other-bareilly-news-bly3849222178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने ससुराल वालों के खिलाफ कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने ससुराल वालों के खिलाफ कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के लिए भी,
सिपाही ने पांच ससुराल वालों के खिलाफ कराई रिपोर्ट
बरेली। पंचायत के दौरान मुरादाबाद से आए उसके ससुराल वालों पर राइफल तानने का आरोप लगाते हुए यूपी 112 के सिपाही ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिपाही अब्दुल हमीद बरेली में तैनात है। मंगलवार दोपहर बदहवास हालत में आकर उसने एसपी सिटी रवींद्र कुमार से शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद मुरादाबाद के भोजपुर थाने के बाकरपुर अटायन गांव निवासी हमीद के साले इमरान, उसके रिश्तेदार इफ्तिखार उर्फ मुखिया, अजरुद्दीन, शाहरुख और इमरान के ससुर के खिलाफ हमले की रिपोर्ट लिख ली। सिपाही ने लिखवाया है कि 18 नवंबर 2018 को उसकी शादी रहनुमा परवीन से हुई थी। बीमारी और विवाद की वजह से पत्नी उससे अलग रहना चाहती थी। इस साल 30 सितंबर से वह अलग रह रही हैं। तलाक का भी दबाव है। इसी मामले में ससुराल वालों ने दरगाह के पास उसे फैसला करने बुलाया और वहां राइफल तानकर जान लेने की कोशिश की। वह जान बचाकर भाग निकला। ब्यूरो