फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

एनएसएस कैडेट्स ने सीखे मत्स्य पालन के गुर

Sun, 17 Nov 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। एनएसएस प्रथम इकाई के तत्वावधान में बरेली कॉलेज में मत्स्य विभाग के सहयोग से मत्स्य संवर्धन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। भविष्य में बरेली कॉलेज में स्वरोजगार के लिए वह केंद्र सरकार के माध्यम से आवश्यक संसाधन मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य अनुराग मोहन ने कॉलेज में रोजगारपरक कार्यक्रम के लिए जल्दी ही एक सेल गठित करने की बात कही। इस दौरान विशेषज्ञों ने हानिकारक एवं लाभकारी मछलियों के बारे में जानकारी दी। बताया, किस तरह मत्स्य पालन का कारोबार शुरू हो सकता है। छात्र-छात्राओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जानकारी बढ़ाई। इसके बाद वे देवरनिया स्थित हैचरी गए। वहां मत्स्य नर्सरी, उनके आहार और ब्रीडिंग आदि की जानकारी हासिल की। संचालन डॉ. राजीव यादव ने किया। प्रमुख रूप से डॉ. आलोक खरे, डॉ. अनुराधा गोयल, डॉ. सारा बासु, डॉ. शालिनी, डॉ. स्वदेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed