फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

अयोध्या फैसले पर जोश-नारेबाजी नहीं, बरतें गंभीरता: संघ

Mon, 04 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अयोध्या मामले में बयानबाजी पर संयम बरतें। जोश और नारेबाजी से बचें। इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोेर्ट कोई भी फैसला दे, उसका सम्मान किया जाए।
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसला आने से पहले संघ और नेता ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। संपर्क अभियान और बैठकें कर कहा जा रहा है कि लोग पूरी तरह सामान्य रहें। बयानबाजी, चैनलों पर वार्ता और मीडिया से बातचीत आदि बचें। रविवार शाम जयनरायण स्कूल परिसर में बरेली और बदायूं विभाग संयुक्त बैठक में प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह पहुंचे। बैठक में बड़ी तादाद में संघ परिवार, भाजपा और उसके सहयोगी संगठन, छात्र संगठन आदि पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रांत कार्यवाह ने कहा कि अयोध्या फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है। विभिन्न ताकतें इस पर निगाहें लगाएं हुईं हैं। इसलिए हमारा प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बयानबाजी से प्रतिक्रियाएं होती हैं जो कि माहौल ही खराब करती हैं। ऐसी स्थिति सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने सलाह दी कि सभी लोग इस पर गंभीरता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed