{"_id":"5da4c8bf8ebc3e015a223df9","slug":"other-bareilly-news-bly3801571121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की लापरवाही से फंस गए विकास के प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की लापरवाही से फंस गए विकास के प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लेखपालों की लापरवाही से विकास के कई प्रोजेक्ट फंस गए हैं। गोराघाट-बसंतपुर में रामगंगा पुल की पांच करोड़ से बनाई जाने वाली एप्रोच रोड के लिए राजस्व विभाग भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे ही नहीं कर रहा है, जबकि बहेड़ी में किच्छा नदी पर पुल और उसकी एप्रोच रोड बनाने के लिए भी राजस्व विभाग के कर्मचारी भूमि की नापजोख नहीं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने संबंधित तहसील के एसडीएम को शिकायत भेजी है।
आंवला-मीरगंज रोड पर गोराघाट-बसंतपुर मार्ग पर रामगंगा पर सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। इस पुल की एप्रोच रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को 40 मीटर और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 24 मीटर की चौड़ाई में भूमि की जरूरत है। करीब पांच करोड़ से होने वाले इस काम के लिए पीडब्ल्यूडी आंवला की तरफ गांव गोरा लोकनाथपुर, ऐतमाली और मीरगंज की तरफ गांव गोरा लोकनाथपुर मुस्तकिल में पड़ने वाले गाटा संख्या का सर्वे भी कर चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मीरगंज के एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है कि भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन मालिकों को निर्धारण राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से सहयोग से ही करना है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन सी गाटा संख्या पर किस भूस्वामी का नाम दर्ज है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने एडीएम से शिकायत की कि कई बार क्षेत्रीय लेखपालों को अवगत कराने के बाद भी वह सर्वे और जांच नहीं कर रहे हैं। इससे इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण प्रभावित हो रहा है।
इधर, सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने एसडीएम बहेड़ी को यह शिकायत भेजी है कि पनवड़िया बरगवां मार्ग पर किच्छा नदी पर सेतु और एप्रोच रोड का निर्माण हो रहा है। इसके लिए भूमि की पैमाइश की जानी है। इसके लिए कई बार सहायक अभियंता दिलीप कुमार राजस्व विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन जमीन की नापजोख महीनेभर बाद भी नहीं की गई है। डीपीएम ने भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।