{"_id":"5d7aae668ebc3e93af0f46cd","slug":"other-bareilly-news-bly3759094185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के खरीददारों के बयान लेने के बाद भारत ट्रेडर्स पर सख्त कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा के खरीददारों के बयान लेने के बाद भारत ट्रेडर्स पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शास्त्री मार्केट की दवा एजेंसी भारत ट्रेडर्स से मिले रिकार्ड की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। औषधि विभाग की टीम बिलों पर मिले नंबरों के आधार पर खरीदारों को कॉल करके उसकी सच्चाई पता कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवाओं की खरीद फरोख्त का रिकार्ड प्रस्तुत न कर पाने पर औषधि विभाग ने चार सितंबर को शास्त्री मार्केट की दवा एजेंसी भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। बावजूद इसके औषधि विभाग को दवा एजेंसी खुलने की सूचना मिली तो बुधवार को सहायक औषधि आयुक्त संजय के निर्देश पर औषधि निरीक्षक विवेक कुमार और उर्मिला वर्मा ने यहां छापा मारा। टीम एजेंसी खुली मिलने पर करीब तीन घंटे जांच पड़ताल के बाद तमाम रिकार्ड कब्जे में लेकर चली गई। बृहस्पतिवार को भी इस रिकार्ड के आधार पर खरीदारों को कॉल करके दवा बिक्री की पुष्टि की जाती रही। इसके बाद औषधि निरीक्षक अपनी रिपोर्ट सहायक औषधि आयुक्त को देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर लाइसेंस सस्पेंड होने के दौरान दवा बिक्री की पुष्टि हुई तो लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।