फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

रिश्वत मांगने पर भदपुरा के ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

Fri, 23 Aug 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। सरकारी हैंडपंप की मरम्मत का भुगतान करने के नाम पर रिश्वत मांगने का ऑडियो जारी होने पर डीपीआरओ ने भदपुरा के ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एडीओ नवाबगंज को सौंपी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाी होगी। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतने पर रामनगर की ग्राम पंचायत शिवनगर के ग्राम पंचायत अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भदपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी इमरान अली को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में अपने कार्यक्षेत्र वाली ग्राम पंचायतों में लगे सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर रिश्वत मांगने की बात कही जा रही है। ऐसा न करने पर ग्राम प्रधान से ही भुगतान लेने की बात कही गई। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने इस मामले में इमरान अली को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी शेर सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप हैं कि अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायत शिवनगर में स्वच्छ भारत मिशन का पर्याप्त बजट होने के बावजूद ज्यादातर लाभार्थियों के शौचालय अधूरे पड़े हैं और निर्माण कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। डीपीआरओ ने इस मामले की जांच एडीओ मीरगंज को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed