फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

शौचालय घोटाले की जांच का विरोध करने हुए प्रधानों और सचिवों ने बीडीओ और एडीओ को बनाया बंधक

Fri, 27 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
other
देवरनिया/रिछा। शौचालय घोटाले की जांच से बचने को दमखोदा ब्लॉक में प्रधानों ने जमकर हंगामा किया, बीडीओ को बंधक बनाकर धमकाया। हंगामा करने वाले दो प्रधानों और दो सचिवों के खिलाफ देवरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दमखोदा ब्लॉक में बृहस्पतिवार को मिशन अंत्योदय योजना के सर्वेक्षण की मीटिंग चल रही थी। इसी बीच कुछ ग्राम प्रधान हंगामा करने लगे। बीडीओ ने शांत रहने को कहा तो और उग्र हो गए। इसके बाद बीडीओ और एडीओ पंचायत से गाली गलौज करने लगे। धक्का मुक्की के बाद मारपीट तक की गई। प्रधानों ने बीडीओ और एडीओ को बंधक बना लिया। हंगामे के बीच बीडीओ ने फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने प्रधानों को हटाकर किसी तरह बीडीओ व एडीओ पंचायत को बंधक मुक्त कराया।
विज्ञापन

दरअसल शासन के आदेश पर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में शौचालयों की जांच चल रही है। ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी सिगौंधी के खिलाफ बहेड़ी थाने में अधिकारियों के आदेश के बाद 8 सितंबर को कागजों में शौचालय दर्शाकर लाखों रुपये का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। तीन ग्राम पंचायतों बहादुरगंज, पिपरा व कुंडरा की भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जिस को लेकर प्रधानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम देवरनिया थाने में बीडीओ ने एडीओ पंचायत की ओर से डंडिया नगला के प्रधान अतेंद्र सिंह, मंगतपुर के प्रधान नेतराम और दोनों ही ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी अयोध्या प्रसाद त्यागी व सीपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
गबन के मामले से बचने को बडीओ के खिलाफ दी फर्जी तहरीर
शौचालयों के निर्माण के लिए सरकार से भारी भरकम धनराशि ग्राम पंचायतों को रिलीज की गई थी। इस रकम का प्रधानों और सचिवों ने मिलकर गबन कर लिया। शासन के आदेश पर बीडीओ ग्राम पंचायत वार शौचालयों की जांच करा रहे हैं तो प्रधान और सचिव विरोध कर रहे हैं। सिंगौधी के मामले को मुद्दा बनाकर प्रधान और सचिव बाकी गांवों की जांचे ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश में हैं। इसलिए दबाव बनाने को बीडीओ और एडीओ पंचायत को घंटों बंधक बनाकर गाली गलौच के साथ डराया और धमकाया गया। बीडीओ के तहरीर देने के बाद प्रधानों ने महिला प्रधानों से छेड़खानी की झूठी तहरीर थाने में दे दी, जिसे पुलिस ने दरकिनार कर दिया।

ब्लाक परिसर में अंत्योदय सर्वे का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रधान आते ही हंगामे करते हुए अभद्रता करने लगे। धक्का मुक्की के साथ मारपीट भी की गई। बाद में हमें बंधक बना लिया। प्रधान दबाव में लेकर जांच को बंद कराना चाहते हैं। - ब्रज किशोर कुशवाहा, बीडीओ दमखोदा।
- तहरीर मिलते ही आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला गया। तहरीर में नामजद चारो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बीडीओ और एडीओ को बंधक मुक्त कराया था। इस तरह की अराजकता करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। - राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर देवरनिया

अपनी समस्याओं को लेकर ब्लॉक पर गए थे। गलत कार्रवाई किए जाने पर कुछ प्रधानों को गुस्सा आ गया और हंगामा हो गया। बात बढ़ने पर कुछ प्रधानों ने बीडीओ और एडीओ को कमरे में बंद कर दिया, लेकिन उनके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया था। - चौधरी प्रेमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed