{"_id":"67e5beebc9c56bda9f0bbf81","slug":"oswal-sugar-mill-owes-59-crore-rupees-to-10-thousand-farmers-bareilly-news-c-4-lko1064-607294-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओसवाल शुगर मिल पर 10 हजार किसानों का 59 करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओसवाल शुगर मिल पर 10 हजार किसानों का 59 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
बरेली। जिले से लेकर मंडल तक के अफसर और राज्य सरकार के मंत्री दावा करते नहीं थक रहे हैं कि गन्ना मूल्य के भुगतान की स्थिति पहले से ठीक है लेकिन नवाबगंज क्षेत्र में स्थिति इसके उलट है।
दस हजार से अधिक गन्ना किसानों का 59 करोड़ रुपये ओसवाल शुगर मिल पर बकाया है। मिल के पास चीनी सिर्फ पांच करोड़ की बची है। ऐसे में पूरा भुगतान कब तक मिलेगा? यह भी साफ नहीं है।
किसानों के बकाया भुगतान के लिए चीनी मिल ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। भुगतान की मांग करने किसान पहुंचे तो उनको बताया गया कि इंतजाम किया जा रहा है। भुगतान न होने से किसी किसान की बेटी का ब्याह अटक रहा तो किसी का इलाज नहीं हो पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। यह मुद्दा किसान दिवस में 19 मार्च को प्रमुखता से किसानों ने उठाया था। कहा कि पेराई सत्र समाप्त होने तक पूरे भुगतान का दावा अधिकारियों ने किया था लेकिन नहीं हुआ।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी सौरभ दुबे और जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि भुगतान दिलाएंगे। चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक से भी कहा कि किसान का भरोसा न टूटने देंगे। ब्यूरो