फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Organize camps at important places and create new voters: Devendra Singh

प्रमुख स्थानों पर लगवाएं शिविर, नए मतदाता बनवाएं : देवेंद्र सिंह

Thu, 23 Nov 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Organize camps at important places and create new voters: Devendra Singh
बरेली। वोटर चेतना महाअभियान के तहत बुधवार को भाजपा की अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में बैठक हुई। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने बतौर जिला प्रभारी अपनी पहली बैठक में कहा कि यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें अभी से जुटें और प्रमुख स्थानों पर शिविर लगवाकर नए मतदाता बनवाएं। इससे पहले उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्सर हम मतदाता सूची नहीं देखते हैं और चुनाव के दिन सूची में नाम न होने पर परेशान होते हैं। इसीलिए जरूरी है कि इस काम में अभी से लग जाएं। सभी मोर्चा अध्यक्षों से कहा कि वह विधानसभा क्षेत्रों में कॉलेजाें और प्रमुख स्थानों पर शिविर लगवाकर वोट बनवाएं। सांसद, विधायकों से कहा कि इस अभियान मेहनत से जुटें, यही चुनाव जीतने का आधार है।
विज्ञापन

बैठक में सांसद संतोष गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डीसी वर्मा, एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्य्क्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, रविंद्र सिंह राठौर, पूरण लाल लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------


बूथों पर बनवाए अधिक से अधिक वोट
बरेली। भाजपा कार्यालय पर आंवला क्षेत्र के वोटर चेतना महाअभियान को लेकर कार्यशाला हुई। आंवला प्रभारी दोदराम कुशवाह ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक वोट बनवाने हैं। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें, जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं, उनके वोट बनवाएं। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर वोट बनवाएं। जिला महामंत्री संतोष शर्मा, शिव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरवेंद्र सिंह यादव, संजीव शर्मा, अर्जुन कश्यप, राजू उपाध्याय, ऋषभ शर्मा, ओम सागर, यशु गुप्ता, चंद्रपाल आर्य आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed